ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति से पशुपति पारस एवं प्रिंस राज ने मुलाकात की

पटना। बिहार के सारण जिला में जहरीली शराब नरसंहार कांड एवं राज्य में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस तथा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर संासद प्रिंस राज ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर छह सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात की। वर्तमान बिहार सरकार के दलित विरोधी नीतियों, खराब विधि व्यवस्था, अरवल, बेगूसराय में पासवान महिलाओं का उत्पीड़न  और छपरा जहरीली शराबकांड में हुए नरसंहार से अवगत कराया एवं महामहिम से आग्रह किया की स्वतः संज्ञान ले तथा आवश्यकता पड़ने पर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करें। आगे श्री पारस ने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था को लेकर बिहार के राज्यपाल महोदय माननीय फागू चैहान तथा गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी से मुलाकात कर सभी घटनाओं से अवगत करवाया। जिसमें मुख्य रूप से शराबबंदी कानून के पश्चात राज्य में शराब का अवैध कारोबार की न्यायिक जांच करायी जाए, राज्य सरकार कानून को पूर्ण रूप से लागू करें यदि पूर्ण रूप से लागू करने में अक्षम है तो पूर्ववत स्थिति में रखा जाए यानि शराबबंदी कानून को वापस लिया जाये, शराबबंदी कानून के बाद जहरीली शराब से हुई मृत परिवारों को दस-दस लाख रूपये की मुआवजा राशि एवं आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाये, ताड़ी को कृषि उत्पाद का दर्जा देते हुए ताड़ी उत्पादन व्यवसाय शराबबंदी कानून से मुक्त किया जाये, बिहार में विगत कुछ दिनों से लगातार दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है, जिसपर सरकार संज्ञान लें, बिहार में पशुपालन घोटाला से बड़ा बालू घोटाला है जिसका उल्लेख नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(सीएजी) 2020-21 के रिर्पोट में 486 करोड़ का घोटाला का उजागर किया है इसकी सी.बी.आई जाँच करायी जाये। इन सारी बातों को माननीय राष्ट्रपति महोदया को अवगत कराया गया जिस पर महामहिम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.