ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, आटा मिल संचालक सहित नौ लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

जहानाबाद। बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध विधुत कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए नौ लोगो को पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला के नेतृत्व में जिले के मल्लाहचक केंदुआ, पिंजौर, फरीदपुर आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए नौ लोगो को पकड़ा गया है। इन पकड़े गये लोगो में केवली देवी, रेणु देवी, चन्दन कुमार, रंजीत पंडित, श्यामजी प्रसाद, निवास शर्मा, राजीव कुमार, शकुंतला देवी, अर्जुन शर्मा पर सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवायी गई है। इस जाँच अभियान में कनीय विधुत अभियंता रौशन जमाल, अनिल कुमार सहित अन्य विधुतकर्मी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.