ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिंदी को लेकर मोदी सरकार की चिंता खोखली, केंद्र सरकार पर अंग्रेजियत सवार : डॉ. रणबीर नंदन

 

पटना। जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन ने विश्व हिंदी दिवस पर राजभाषा हिंदी संसदीय समिति के अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह अगर हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए इतने ही सजग हैं तो उनको इसकी शुरुआत अपने गृह राज्य गुजरात से करनी चाहिए, जहां प्रदेश का कोई भी प्रशासनिक कार्य हिंदी में नहीं होता है। 2019 के हिंदी दिवस के अवसर पर अमित शाह ने एक राष्ट्र – एक भाषा का नारा दिया था, लेकिन क्या अमित शाह बताएंगे कि गुजरात उनके एक राष्ट्र – एक भाषा के नारे से बाहर है क्या ? असल बात यह है कि मोदी सरकार की हिंदी के प्रति चिंता खोखली है और उन पर अंग्रेजियत सवार है।

डॉ. नंदन ने पूछा है कि क्या गृहमंत्री जी यह बताएंगे कि प्रधानमंत्री जी के भाषणों में डबल इंजन, 5पी (परफ़ॉर्मेन्स, प्रोसेस, पर्सन, प्रोक्योर्मेंट और प्रिपेयर), 3 टी ( टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट) 4 टी (टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका), 5टी (टैलेंट, ट्रेडिशन, टूरिज़्म, ट्रेड व टेक्नोलॉजी), 3 आई (इंसेंटिव्स, इमेजिनेशन और इंस्टीट्यूशन बिल्डिंग), FDI (फ़र्स्ट डेवलप इंडिया) जैसे शब्द हिंदी में नहीं हो सकते थे क्या ? या 2014 के चुनाव में भाजपा की अमेरिकी प्रचार एजेंसी APCO Worldwide का असर अब भी मोदी जी के ऊपर हावी है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ तो हिंदी के प्रति घडियाली आंसू बहाती है, दूसरी तरफ भारतीय भाषाओं के लिए बजट आवंटन राशि को लगातार कम कर रही है। 2019-20 के बजट में मोदी सरकार ने भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 561.47 करोड़ रूपये आवंटित किए थे, जिसे घटाकर मोदी सरकार ने 2022-23 में मात्र 250 करोड़ रुपए कर दिया।

डॉ. नंदन ने कहा कि सितम्बर 2022 में जब समिति की 11वीं रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी तो उसमें यह सुझाव दिया कि सरकारी विज्ञापनों का 50% से अधिक हिस्सा बड़े आकार में और मुख्य पृष्ठ पर हिंदी में दिया जाना चाहिए, जबकि अंग्रेजी विज्ञापन छोटे आकार और आखिरी पन्नों पर होनी चाहिए। साथ में यह भी सुझाव दिया गया कि जो सरकारी अधिकारी जान बूझकर हिंदी का प्रयोग नहीं या कम करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि क्या गृह मंत्री जी यह बताएंगे कि अभी तक सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों में हिंदी सलाहकार समिति का गठन क्यों नहीं किया गया है? जिनका गठन किया जा चुका है, उनकी नियमित बैठकें क्यों नहीं आयोजित की जा रही हैं? जबकि होना तो ये चाहिए कि कम से कम साल भर में दो बैठकें एवं एक सम्मेलन होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.