ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश की समाधान यात्रा अच्छी है तो पारस यात्रा में हो जाए शामिल – श्रवण अग्रवाल

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने आज राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर निशाना साधते हुए कहा कि पशुपति पारस को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा अच्छी लग रही है , पारस कह रहे हैं नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से राज्य के ज़िलों, प्रखंडों और कस्बों का विकास होगा। केंद्रीय मंत्री पारस अपने बयानों से नीतीश कुमार का गुणगान कर रहे हैं और उनकी यात्रा की सराहना कर रहे हैं तो ऐसे में पशुपति पारस को भी नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में शामिल होना चाहिए और पारस को नीतीश कुमार की यात्रा में शामिल होकर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री होने के नाते राज्य में नीतीश कुमार के एनडीए को छोड़कर महागठबंधन के साथ जाने के बाद राज्य में विकास के क्षेत्र में उत्पन्न हुए व्यवधान के समाधान में नीतीश कुमार का साथ देना चाहिए । श्रवण अग्रवाल ने कहा कि कहां तो कल तक पशुपति पारस को बिहार में जंगलराज दिखाई दे रहा था और वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे थे और अब उनको नीतीश कुमार जी की यात्रा से बिहार में विकास होने की संभावना दिख रही है । श्रवण अग्रवाल ने आगे कहा कि इससे पहले भी 2020 में जब लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार की गलत नीतियों के कारण उनसे अलग होने का फैसला लिया था तो उस समय भी पशुपति पारस ने नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया था । उस समय लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे और पटना में पारस द्वारा नीतीश कुमार के पक्ष में दिए गए बयान से उनको काफी तकलीफ पहुंची थी और स्वर्गीय रामविलास पासवान को उस समय उनके बयान से काफी धक्का लगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.