ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिवारिक समस्याओं का समाधान आपस में बैठकर ही होता है: जमा खान

पटना। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु होने वाले कार्यकतार्ओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम में मंगलवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो0 जमा खान शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। कार्यकत्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री मो0 जमा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान आम जनता से मिल रहे हैं, जनता से सीधे बात कर रहे हैं। विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वो मुख्यमंत्री की यात्रा पर ही सवाल उठाया रहे हैं। जबकि नीतीश कुमार लगातार यात्राओं के माध्यम से आम लोगों के बीच जाते रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों को स्वयं जाकर देखते रहे हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाने व उनके संधान का काम करते रहे हैं। पत्रकारों द्वारा पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह एवं राजद विधायक विजय मंडल द्वारा किये गए हमले के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि वो लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं पर वह क्या बोल रहे हैं खुद नहीं समझ पा रहे हैं। उन लोगों को बोलने का माएनीया हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि परिवार में चार आदमी होते हैं, उसमें कोई कुछ गड़बड़ करता है तो अन्य लोग चीजों को देखते हैं। बिहार में महागठबंधन एकजुट है और भाजपा को 2024 एवं 2025 में करारा जवाब हम सभी मिलकर देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.