ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

26वें सुन्दरकाण्ड वार्षिकोत्सव पर हजारो श्रद्धालुओं ने ग्रहण किये प्रसाद

पटना। आध्यात्मिक सत्संग समिति के तत्वावधान में प्रत्येक मंगलवार को होनेवाले सुन्दरकाण्ड सामूहिक पाठ का वार्षिकोत्सव रविवार को महाराणा प्रताप भवन आयोजित हुआ। इस अवसर पर आयोजित हनुमानजी महाराज के भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। मौके पर आध्यात्मिक सत्संग समिति के अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि 26वे सुन्दरकाण्ड वार्षिकोत्सव के अवसर पर हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाया गया। संध्या पांच बजे से सर्वकल्याणार्थ संकल्प से सामूहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ आरम्भ जहां लगभग पांच सौ श्रद्धालुओं के समवेत स्वर में सुंदर कांड का पाठ किया। अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि हनुमानजी महाराज का प्रभु श्री राम के प्रति सेवा भाव का वर्णन सुन्दरकाण्ड में है। हनुमानजी बल और बुद्धि की खान हैं इसीलिए जो कोई भी भक्त श्रद्धालु शुद्ध मन से सुन्दरकाण्ड का पाठ करता है, प्रभु श्रीराम उसकी सकल कामना पूर्ण करते हैं। सुन्दरकाण्ड के संयोजक के नेतृत्व में सामूहिक पाठ के पश्चात आरती की गयी। तत्पश्चात प्रसाद का आयोजन हुआ जिसमे आमंत्रित अतिथियों सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया। एम पी जैन ने बताया कि मौके पर अध्यक्ष कमल नोपानी, महामंत्री विष्णु सुरेका, अरुण कुमार, रामलाल खेतान, राजेश बजाज, महेश जालान, रमेश सुरेका, राकेश कुमार, राधेश्याम बंसल, सहित समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने मे लगे हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.