जहानाबाद में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बालाजी लाइब्रेरी का उद्घाटन ज़िला पार्षद ने किया
जहानाबाद। कृष्णपुरी कॉलोनी में बालाजी लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला पार्षद सोनू कुमार ने फीता काटकर किया। इस लाइब्रेरी में करीब छात्र-छात्राओं के लिए डेढ़ सौ सीटों की व्यवस्था की गई है। इस लाइब्रेरी के डायरेक्टर शुभम राज सिंह एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि बालाजी लाइब्रेरी में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग केबिन बनाया गया है। उन्होंने पूरे जहानाबाद जिले वासियों को एवं छात्र छात्राओं को अपने लाइब्रेरी में आने के साथ उन्होंने नए साल 26 जनवरी एवं सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी। इस लाइब्रेरी के उद्घाटन के समय रामविनय शर्मा, राजेश कुमार और जहानाबाद के गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित थे।