ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज़िला प्रशासन कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है : जिलाधिकारी

जहानाबाद। ज़िला प्रशासन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कृषकों को सलाह दिया गया है कि संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें। रबी 2022-23 में गेहूँ फसल की बुवाई प्रगति पर है। जिले में दलहनी एवं तेलहनी फसलों सहित गेहूँ की अभी तक 95 प्रतिशत से अधिक की बुवाई हो चुकी है। सुझाव है कि कृषक बन्धु गेहूँ की बुवाई के 20-25 दिनों के बाद प्रथम सिंचाई करें तथा 60 कि.ग्रा.यूरिया प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। पुनः फसल में द्वितीय सिंचाई 80-85 दिनों के बाद करें तथा पुनः 60 कि.ग्रा. यूरिया का उपरिवेशन छिड़काव करें। अधिक मात्रा में यूरिया के प्रयोग से भूमि की उर्वरता तथा उत्पादित फसलों के दानों की पुष्टता एवं गुणवत्ता में ह्रास हो जाता है तथा फसलों में कीट-व्याधि के प्रकोप की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। जिससे फसलों के रख-रखाव की समय-सीमा कम हो जाती है और किसान बन्धुओं को फसलों का मिलनेवाला बाजार मूल्य में भी कमी हो जाती है। वर्तमान समय में जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री करने अथवा अन्य उत्पादों की टैगिंग कर बिक्री करने और भंडार में उर्वरक उपलब्ध रहने पर जरूरतमंद कृषकों को उपलब्ध नहीं कराने पर प्रतिष्ठान के दुकानदारों की गलत मंशा और उर्वरक कालाबाजारी में सम्मिलित होना माना जायेगा और उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। जिले में उर्वरकों की निर्धारित मूल्य पर सूचारू वितरण व्यवस्था हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है और पंचायतों के कृषि समन्वयकों को प्रतिष्ठानवार सम्बद्ध कर प्राप्त उर्वरक का सत्यापन कर बिक्री कराने का निदेश सभी संबंधित कृषि समन्वयकों/ प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधकों/ सहायक तकनीकी प्रबंधकों को दिया गया है। जिसका पर्यवेक्षण प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.