ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एस.एस.कॉलेज को पीजी में 8 और विषयों की पढ़ाई की मिली अनुमति

जहानाबाद। स्नातकोत्तर स्तर पर पूर्व से पढ़ाए जाने वाले पांच विषयों के अतिरिक्त अन्य आठ विषयों में नामांकन एवं शिक्षण की अनुमति एस.एस.कॉलेज जहानाबाद को मिली। जिससे महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने इसके लिए मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० के०सी० सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिन आठ विषयों में नामांकन एवं शिक्षण की अनुमति मिली है, उनमें वनस्पति विज्ञान , अंग्रेजी , हिन्दी ,भौतिकी,भूगोल , गणित , संस्कृत एवं दर्शन शास्त्र शामिल है। ज्ञात हो कि महाविद्यालय में पूर्व से रसायन शास्त्र, जन्तु विज्ञान , मनोविज्ञान , अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में नामांकन एवं शिक्षण की सुविधा उपलब्ध थी। शैक्षणिक महत्व के इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों ने प्रधानाचार्य को हार्दिक बधाई देते हुए इसका पूरा श्रेय उनके उर्जावान , गतिशील एवं समर्थ प्रशासकीय नेतृत्व को दिया है। प्राचार्य ने भी अपने सहकर्मियों की कड़ी मेहनत एवं सामूहिक प्रयास का प्रतिफल बताया। महाविद्यालय की महिमा व गरिमा को बढ़ाने वाली इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ० अरुण कुमार , सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ० सियाशरण शर्मा , डॉ० उपेन्द्र कुमार , अशोक कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। छात्र हित में इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए महाविद्यालय के अनेक पूर्ववर्ती छात्रों ने प्राचार्य को इसके लिए बधाई दी है। इन सबों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षा की व्यवस्था कम खर्च पर ही सुलभ हो पाएगी। इन पूर्ववर्ती छात्रों में सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन केशव प्रिंस , पत्रकार संतोष श्रीवास्तव , अम्बुज कुमार , अश्विनी कुमार आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.