ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आयुष के हत्यारों को कड़ी सजा मिले- एमएलसी रामबली सिंह

पटना : फतुहा निवासी पटना के वरीय उप समाहर्ता सूरज कुमार सिन्हा के पुत्र को फुलवारी शरीफ के मानस हॉस्पिटल नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध रूप में हुई हत्या को लेकर पटना में आयुष को इंसाफ दिलाने को लेकर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया यह कैंडल मार्च पटना के आयकर गोलंबर से शुरू हुआ जो डाक बंगला चौराहा होते हुए जेपी गोलंबर पर पर पहुंच कर खत्म हो गया.कैंडल मार्च में शामिल सैकड़ों लोगों ने मानस हॉस्पिटल को सील कर डॉक्टर संतोष और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए इस हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे. कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे कुमार बिंदेश्वर सिंह व राजद के एमएलसी प्रोफेसर रामबली सिंह ने कहा कि एडीयम पुत्र के साथ मानस हॉस्पिटल के कर्मचारी और डॉक्टर द्वारा काफी जघन्य अपराध किया गया है. जिसकी जितना भी निंदा की जाए कम है।कुमार विबेश्वर सिंह ने कहा कि जिस डाक्टर का एफआईआर फुलवारी थाना में दर्ज है और वह पटना के आई एमहाल में प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.कैंडल मार्च में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रणविजय सिंह, प्रो सज्जन कुमार,जदयु नेता डा धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष चंद्र वंशी,जितेंद्र तिवारी,वार्ड पार्षद अजीत कुमार, गौतम, अशोक प्रसाद ,
सुरज कुमार सिन्हा , नीरज कुमार, ओम प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह प्रधान महासचिव चन्द्रवंसी समाज , राजीब कुमार, अरुण कुमार,
समेत पटना व फतुहा के सैकड़ों लोग शामिल थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.