ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वार्ड नंबर 2 में कई सड़कों का जल्द होगा निर्माण : उषा अग्रवाल

कटिहार। नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के महिपाल नगर, बंगाली पारा, बसंत नगर सहित अन्य क्षेत्र पहुंचकर लोगों से मिलते हुए स्थानीय समस्याओं से अवगत हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा महापौर उषा देवी अग्रवाल का अभिनंदन भी किया गया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने पाया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर- 2 के महिपाल नगर, बसंत नगर और बंगाली पारा में कई सड़कों का निर्माण होना अति आवश्यक है। जिसको लेकर उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जहां सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। वहां जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि महिपाल नगर, बंगालीपाड़ा,बसंत नगर, सहित अन्य जगहों में सड़क,नाला की कमी है।चुनाव से पहले भी इस इलाके की सड़कों का निरीक्षण कि थी और यहां के लोगों से वादा की थी कि चुनाव के बाद आपकी सड़क की समस्या से निजात दिलाऊंगी।
अब जल्द इस इलाके की सड़कों को बनाने के लिए उचित कदम उठाई जाएगी ताकि लोगों को सड़क की समस्या से निजात मिल सके।
इन जगहों पर जल्द से जल्द सड़क और नाला का निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा झा,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजना झा, के अलावा स्थानीय हीरालाल, वासुलाल, जय देव, एवं अन्य लोग शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.