ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेडक्रोस सोसाइटी ने तीनगछिया के अग्नि पीडि़तों को राहत वितरित

कटिहार। भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा तीनगछिया में हुई आगलगी से प्रभवित परिवार को राहत वितरित किया गया। जानकारी देते हुए चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि पीड़ित दीपक पोद्दार के परिवार को एक फैमिली किट प्रदान किया गया । उन्होंने कहा कि समाजसेवी पवन पोद्दार से सूचना मिलते ही हमसब राहत वितरण के लिए गए। सचिव संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि आगलगी से सबकुछ तबाह तो हो ही जाता है।लेकिन अगर कंपकंपाती ठंड हो और आगलगी से आशियाना छीन जाए तो यह एक अभिशाप के बराबर है। उन्होंने कहा कि इस आगलगी में दो लोग आंशिक रूप से जल भी गए है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, नरेश साह, आलोक सिन्हा, रंजीत जायसवाल, पेट्रोन डॉ राजीव जायसवाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किट में 32 बर्तन का सेट, एक बड़ा तिरपाल, मसहरी, बाल्टी, साड़ी, नहाने का साबुन आदि सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि ठंड में कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी है। मौके पर पवन पोद्दार के साथ मोहल्लेवासी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.