ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध खनन में एक ट्रैक्टर समेत व्यक्ति गिरफ्तार

गया। गया पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन के रोक के क्रम में सोमवार 16.01.2023 को पुलिस को सूचना मिली की मोहनपुर थाना क्षेत्र के मुहाने नदी में खनन माफियो के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन, ओवरलोडिग कर बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु मोहनपुर थाना को तुरंत निर्देशित किया गया। मोहनपुर थाना के द्वारा अवैध खनन,ओवरलोडिंग के विरूद्ध थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर चालाक पुलिस बल को देखते ही बालू लदा ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम जब ट्रैक्टर नदी से लेकर लखैपुर मुख्य सड़क पर पहुंचे तो ट्रैक्टर मालिक और कुछ व्यक्ति एक महिला के साथ उपस्थित होकर ट्रैक्टर के सामने खड़ा हो गया और पुलिस बल पर हमला कर ट्रैक्टर छिनने का प्रयास किया इसी क्रम में सत्येन्द्र यादव, पिता.स्व0 सुरेश यादव, सा0.मलियाकोनी, थाना-मोहनपुर, जिला.गया को गिरफ्तार कर लिया तथा साथ में एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में कांड दर्ज कर नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.