ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुधाकर शतरंज के एक मात्र मोहरा, शिक्षा मंत्री पर क्यों नहीं हो रही कारवाई : विजय सिन्हा

नीतीश हो गए हैं कमजोर सीएम, हर निर्णय के लिए राजद की ओर देखना पड़ रहा

 

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आज कोई भी निर्णय के लिए राजद की ओर देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पाप को छिपाने और भ्रष्टाचार में बचाने के लिए सेवानिवृत भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनकल्याण संवाद सहयोग कार्यक्रम में विभिन्न जिले से आए लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने पूर्व पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल के केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष बनाए जाने पर भड़कते हुए कहा कि एक मामले में जितने दोषी आईपीएस आदित्य कुमार दोषी है उतने ही दोषी पूर्व डीजीपी है। उन्होंने कहा कि एक के लिए गिरफ्तारी वारंट और एक को पुरस्कृत। यह आपकी मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को बचाने का खेल बिहार सरकार कर रही है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे में कहा कि आखिर जिन अधिकारियों को जेल में होना चाहिए था, आखिर उन्हें पुरस्कृत क्यों किया जा रहा है। आपके भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक भी आप पर प्रश्न उठा रहे है। वहीं उन्होंने महागठबंधन में दो प्रमुख सहयोगी दलों में हो रही बयानबाजी को नूराकुश्ती बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, विधि व्यवस्था की गिरती स्थिति से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत राम मंदिर, रामचरित मानस और रामायण जैसे विषयों पर विवाद पैदा किया जा रहा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि आज कल वे संविधान में आस्था व्यक्त करने लगे हैं, तो उन्हे शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए, आखिर मंत्री का पद संवैधानिक पद है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने इसी मर्यादा का पाठ पढ़ाया था। वहीं पत्रकारों द्वारा पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राजद द्वारा कारण बताई नोटिस जारी करने से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि सुधाकर सिंह शतरंज में सिर्फ एक मोहरा हैं। उन्होंने कहा कि जो असली लूटने वाली जमात बैठी है उसे पोषित किया जा रहा है। समाज में जो नफरत और घृणा फैला रहे है वे शिक्षा मंत्री पर कारवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग जिनपर अपराध और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं उनपर कारवाई क्यों नही हो रहा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.