ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया

पटना। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्र ने उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन गॉधी मैदान के दक्षिणी पूर्वी कोने पर अवस्थित सुभाष पार्क में किया गया, जहाँ राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जयंती समारोह के अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद रवीन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल फागू चौहान ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली साथ ही एन०सी०सी० कैडेट एवं स्काउट गाइड के परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी को लोग हमेशा याद करते है। उनके प्रति लोगों की भावना जुड़ी है। आज के दिन उनकी जयंती पर हमलोग यहां आकर उन्हें नमन करते हैं। बचपन से ही उनके बारे में जानकारी मिलती रही है। देश की आजादी के लिए यहां आकर भी जगह-जगह पर लोगों को प्रेरित कर रहे थे । अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए वे लोगों को प्रेरित करते रहे। देश उन्हें हमेशा याद करता है। नई पीढ़ी के लोग भी इन सब चीजों को याद रखेंगे। 23 जनवरी को उनकी जयंती को अच्छे ढंग से मनाया जाता है।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा के बयान से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बारे में आप उन्हीं से पूछ लीजिये इन सब चीजों के बारे में हम नहीं जानते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.