ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रेन यात्रियों से लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

खगौल। खगौल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन से उतरने वाले पैसेंजर के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और एक टेम्पू भी जप्त किया है।
सोमवार को खगौल थाना में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दानापुर एएसपी अभिनव घीमन ने बताया कि मोतिहारी निवासी मो. समसुद्दीन अंसारी ने खगौल थाना में लूटपाट का मामला दर्ज कराया था। मोहम्मद समसुद्दीन अंसारी ने बताया था कि जब वे रात्रि के समय करीब 02.30 बजे ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन दानापुर में ऑटो पकड़ने पहुंचे तब उन्हें ऑटो में बिठाकर खगौल लख के पास टेम्पू को खड़ा करके मोबाइल और पांच हजार रुपए लूट लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले की अनुसंधान शुरू की तो टेम्पू नंबर बीआर 01 पीपी 1741के चालक एवं उसके दो साथियों द्वारा ऑटो में सवार दो व्यक्तियों से रात्रि के समय लूटपाट की घटना की गई थी। पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि अनूप पांडे,छोटू कुमार एवं मोनू कुमार ऑटो में बैठा था और उन्होंने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें सुनील कुमार के द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए टेम्पू दिया गया था। पुलिस ने खगौल आर‌ओबी के नीचे से 4 लोगों को आरोपी से लूटी गई मोबाइल और ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.