ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्य कार्यशाला का किया गया आयोजन

मोतिहारी। कन्या एवं महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं को सम्मानित करने के लिए श्रम अधीक्षक का कार्यालय, संयुक्त श्रम भवन, मोतिहारी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर श्रेष्ठ अनुपम थे। उक्त कार्यक्रम में बाल श्रम से विमुक्त कराए गए 06 बाल श्रमिकों को सावधि जमा की प्रति एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ -01 लाभुक को एवं मृत्यु लाभ के 02 लाभुकों को स्वीकृति पत्र अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर के द्वारा वितरण किया गया। सत्य प्रकाश श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण मुकुंद माधव, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी, शिवेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोतिहारी सदर सरफराज अहमद खान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चकिया आशुतोष झा, प्रभारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तुरकौलिया सीमा सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, ढाका राम प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल प्रत्यूष, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मेहसी रविरंजन कुमार, यूनियन के प्रतिनिधि एवं नियोजन कार्यालय के सभी कर्मी तथा श्रम अधीक्षक कार्यालय पूर्वी चंपारण के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.