ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद जातीय विद्वेष फैला कर समाज को अशांत करने की रच रहा साजिश- तारकिशोर प्रसाद

राजद कोटे के मंत्रियों का विवादित बयान सोची-समझी साजिश का हिस्सा

2019 के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाने वाला राजद के नेता बेचैनी में दे रहें नफरती बयान

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राजद कोटे के मंत्रियों के हालिया बयान को धार्मिक एवं जातीय विद्वेष से भरा बताते हुए अपनी तीखी प्रतिकिया व्यक्त की है। श्री प्रसाद ने कहा है कि राजद के मंत्रीगण जातीय एवं धार्मिक उन्माद पैदा कर समाज में जहर घोलने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि राजद नेता अपने बयानों से अगड़े-पिछड़े के बीच खाई चौड़ी कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाह रहे हैं। राजद की कोशिश बिहार को 1990 के दशक में घसीट कर ले जाने की है। मगर अपनी इस कोशिश में वह कभी सफल नहीं होने वाला है।

श्री प्रसाद ने कहा कि राजद व जदयू नेताओं में विवादित बयान देने की होड़ लगी है। यह सारी कवायद जातीय आधार पर वोटों के ध्रुवीकरण के लिए हो रही है। विगत 2019 के लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाने वाला राजद 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बेचैन है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे और यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपार लोकप्रियता से राजद 2024 में भी जीरो पर ही आउट होने वाला है। जातीय कार्ड खेलने की उसकी राणनीति कभी सफल नहीं होने वाली है।

उन्होंने कहा कि समाज का सभी तबका पूरी मजबूती से भाजपा के साथ है, इसलिए तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। राजद की सारी साजिश धरी रह जायेगी। बिहार की जनता जातीय उन्माद, जातीय नरसंहार व जंगल राज के भयावह दौर को आज भी भूली नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.