ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इनरव्हील क्लब के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मोतिहारी।  राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने मोतिहारी मिसकॉट में स्थित मुजीब गर्ल्स हाई स्कूल में बालिकाओं के साथ बालिका दिवस मनाया क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ,राखी साह, पास्ट प्रेसिडेंट धीरा गुप्ता स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद नेयाज अहमद, शिक्षक राजकुमार चौधरी और इनरव्हील की सभी सदस्यों ने मिलकर सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आई.एस.ओ चंद्रलता ने इनरव्हील प्रार्थना गाया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने बच्चों को बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों और कब मनाया जाता है और बच्चों को सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं। क्लब की पूर्व अध्यक्ष धीरा गुप्ता ने बैड टच और गुड टच के बारे में बच्चों को जानकारी दी। क्लब की प्रेसिडेंट राखी साह ने बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए खेल के महत्व को बताते हुए बच्चों के बीच कबड्डी खेल का आयोजन करवाया। अभी बच्चों को विजय घोषित कर उन बच्चों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया वही बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लब की सदस्य प्रियंका सिंह अलका सिंह सिमरन विशाल साल और धीरागुप्ता ने भी कबड्डी खेल कर बच्चों का हौसला अफजाई की। क्लब द्वारा स्कूल में वेंडिंग मशीन लगाया गया। अभी बच्चों के बीच टॉफी का वितरण भी किया गया। क्लब की सदस्य आबिदा शमीम ने पूरे स्कूल परिवार को और इनरव्हील परिवार और सभी बच्चों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। अलका सिन्हा, सरोज गुप्ता, अनामिका कुमारी, लोकिता कुमारी, चंद्र लता बर्मा, सिमरन विशाल, प्रियंका सिंह आदि कार्यक्रम में उपलब्ध थे। कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व अध्यक्ष धीरा गुप्ता थी।
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन डिस्ट्रिक्ट 325 उत्कृष्ट कार्य जिसमें सामाजिक जागरूकता स्त्री शिक्षा गरीबी उन्मूलन लैंगिक समानता स्कूल में छात्राओं के बीच घरेलू हिंसा के प्रति जागृत जागरूकता की अलख जगाने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.