ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कायनात इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जहानाबाद। कायनात इंटरनेशनल स्कूल काको में संस्थापक श्री शकील अहमद काकवी ने स्कूल परिसर में 74 वां गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया। इन्होंने ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं। इनके अंदर अपनी मिट्टी से प्रेम है। इन्हें अपने परिश्रम से आगे बढ़ने और जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किसी की आलोचना से घबराना नही चाहिये। अपने विकास की गति को मंद नहीं होने देना चाहिए। एक सफल एक पढ़े-लिखे समाज और मजबूत लोकतंत्र की कल्पना बच्चों और नौजवानों पर ही निर्भर है। चाहत मल्होत्रा विज्ञान क्लब के सचिव ने कहा कि गणतंत्र दिवस को हम सभी देशवासी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर हिमांशु कुमार, अनुपम आनंद, अंकेश कुमार, पर्यावरण सचिव एवं सदस्यों ने अपने अपने वर्ग के साथियों के साथ पूरे विद्यालय परिसर को इस राष्ट्रीय पर्व के लिए सुसज्जित किया है। इस अवसर पर ही प्री प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने मेरा वतन यही है गांव पर एक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आशीष कुमार ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना व्याख्यान स्कूल परिसर में दिया। स्काउट गाइड ,साइंस एवं पर्यावरण क्लब के द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व शाहिद अहमद ,अदनान आलम, सौरभ सुमन और बदरुद्दीन ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.