ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छावला गैंगरेप मामले में बरी हुआ शख्स और उसका दोस्त हत्या के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली| साल 2012 के छावला गैंगरेप और हत्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरी किए गए एक व्यक्ति को उसके सहयोगी के साथ द्वारका में एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, शनिवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी विनोद और उसके सहयोगी पवन को 26 जनवरी की तड़के द्वारका के सेक्टर -13 इलाके में ऑटोरिक्शा चालक और मुनिरका निवासी अनार सिंह (44) की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, अस्पताल में अनार को मृत घोषित कर दिया गया और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि ऑटो में सवार होकर आरोपियों ने द्वारका पहुंचने पर चालक से लूटपाट का प्रयास किया। चालक ने विरोध किया तो मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

विनोद हाल ही में जेल से बाहर आया था, जहां वह दिल्ली के छावला इलाके में 19 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में करीब 10 साल से बंद था। लगभग तीन महीने पहले, सुप्रीम कोर्ट ने इस अपराध के लिए मौत की सजा पाने वाले तीन लोगों को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा।

19 वर्षीय लड़की का क्षत-विक्षत शव उसके अपहरण के तीन दिन बाद मिला था। महिला गुरुग्राम में साइबर सिटी इलाके में काम करती थी और उत्तराखंड की रहने वाली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.