ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूतः बैजयंत जय पांडा

भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुकी

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा ने अमृत काल बजट पर चर्चा गोष्ठी को संबोधित किया और कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है और वैश्विक स्तर पर बेहतर है। आज भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुकी है और ऑटोमोबाईल के क्षेत्र में तो यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। बिहार के कुल बजट में 76 प्रतिशत केन्द्रीय योगदान है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना से करीब 16 लाख मकान बने हैं और 80 लाख से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान नीति के अंतर्गत वर्ष में 600 रू0 की सहायता मिलती रही है। बिहार में केन्द्र सरकार जनविकास में कई योजनाऐं लागू करना चाहती है, परन्तु बिहार सरकार अड़चन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर हवाई अड्डे एवं मिथिला की धरती दरभंगा में एम्स संस्थान के लिये जमीन उपलब्ध नहीं कराना बिहार सरकार की विफलता भी है और कमजोरी को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि जब विश्व में हाहाकार मचा तब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर रही है। चीन, अमेरिका, श्रीलंका, पाकिस्तान जैसे देश अभी तक अपना टीकाकरण भी नहीं कर सके हैं, वहीं भारत लगातार अपने लक्ष्यों पर केन्द्रित होकर काम कर रहा है। भारत में युवाओं का भविष्य स्वर्णिम, जहॉं विभिन्न श्रेणियों में प्रति माह 10 लाख लोग नौकरी हासिल कर पा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.