ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपेन्द्र कुशवाहा ने कभी भी कार्यकर्ताओं को जदयू से जोड़ने का काम नहीं किया: उमेश सिंह कुशवाहा

अपने साथ के लोगों को पार्टी से दूर रखते हुए महात्मा फुले संगठन से जोड़े रखा

पटना। बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा ने कभी भी कार्यकर्ताओं को जनता दल यूनाइटेड पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का काम नहीं किया। जो भी कार्यकर्ता उनके साथ थे उन्हें पार्टी से दूर रखने का काम किया और अपने साथ के सभी लोगों को महात्मा फुले संगठन से जोड कर रखा। ऐसे लोग अपनी राजनैतिक जमीन खो देते हैं और उनका जमीन खो गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ आगे बातचीत की गुंजाइश बची है क्या के जवाब में कहा कि आज वह किनके गोद में जाकर खेल रहे हैं, यह आप सब लोग जानते ही हैं। हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिनको इतना मान- सम्मान देने का काम किया, उन्होंने पार्टी की मर्यादा को तार- तार कर दिया। हम सब लोगों के लिए पार्टी में प्लेटफार्म है जहां पर सभी लोग अपनी बात रख सकते हैं, रखते हैं। उनके द्वारा अपनी बैठक में पार्टी के लोगों के बुलाये जाने संबंधी सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू पार्टी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के संघर्ष की उपज है और मुख्यमंत्री जी का कोई कार्यकर्ता बैठक में भाग नहीं लेगास उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वो स्वयं जदयू को कमजोर करने की डील में जुटे हैं और बात कर रहे हैं पार्टी को बचाने की। जदयू का कार्यकर्ता अपने नेता नीतीश कुमार के संस्कारों में पला- बढ़ा है, जो उनकी बातों में आने वाला नहीं है। हमारे नेता काम में विश्वास करते हैं। बिहार के करोड़ों लोग के लिए चिंतित रहने और उनके लिए काम करने विकास करने वाले हमारे सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई बोले, यह हमलोग बर्दाश्त नहीं कर सकते। जदयू की नींव में हमारे नेता का खून-पसीना लगा हुया है। किसी भी व्यक्ति का स्वार्थ पार्टी के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और उसके समर्पण के सामने नहीं टीक सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.