ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपेंद्र कुशवाहा अभी नहीं हैं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष : ललन

पटना। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अचानक से उपेन्द्र कुशवाहा के जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नहीं होने की बात कही है।उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर जदयू में मचे घमासान के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ एमएलसी हैं। वे अभी जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। ललन सिंह ने सोमवार को कहा कि इस समय में जदयू संसदीय बोर्ड का कोई भी अध्यक्ष नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ एमएलसी हैं और पार्टी में उन्हें पूरा इज्जत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जब जदयू के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था तो उसके बाद किसी भी अन्य पार्टी संगठन के पदाधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया है। इसलिए उपेंद्र कुशवाहा के अब जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने की कोई बात नहीं है। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। बताते चलें कि कुशवाहा पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल किया था कि नीतीश कुमार ने राजद से कौन से डील की है यह सार्वजनिक करे. उन्होंने जदयू के कमजोर होने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.