ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टेउसा में शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय यज्ञ के लिए निकाला गया भव्य कलश यात्रा

गया। जिले के अतरी प्रखण्ड के टेऊसा में बुधवार के दिन शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाला गया। टेऊसा समाज विकास संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने बताया कि आज कलश यात्रा निकाला गया है तथा 09 फरवरी को वेदी पूजन किया जायेगा तथा 10 फरवरी को प्राणप्रतिष्ठा एवं भव्य भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।आज का कलश यात्रा टेऊसा देवी स्थान मंदिर से प्रारंभ होकर सूर्य नारायण मनोकामना मन्दिर निर्माण कार्य स्थल होते हुए गांव भ्रमण कर माफ़ा पैमार नदी से जलभरी कर पुनः गोहचक गांव होते हुए महादेव स्थान मंदिर परिसर पहुंची। उसके बाद शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में माफा एवं गोहचक के लोगों ने फूल की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया इस दौरान अतरी थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा पूरे दल बल के साथ मौजूद थे। शाम को देवघर से आए हुए आचार्य मिथलेश झा जी, सुधीर परिहस्त जी एवं अन्य सहयोगी ने प्रवचन किया तथा रात्री 9 बजे से 1 बजे तक वृंदावन से आए हुए कलाकार श्री सर्वेश्वर आदर्श द्वारा रासलीला का मंचन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर के मेले में ब्रेक डांस, टावर झूला, नौका झूला, मिकी माउस, मारुति एवं अन्य कई तरह के झूले मौजुद थे। मौके पर छोटु चौधरी, दीपक गुप्ता, अवधेश जी, परमानंद जी, अनिल, सागर, डब्लू, लक्ष्मण, जर्मनी, सनोज एवं अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.