बाल एवं बालिका गृह में धुमधाम से मनाया सरस्वती पुजा – आवासित बालक -बालिकाओं ने किया सरस्वती बंदना
कटिहार।बाल गृह बालक,बिशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार,बालिका गृह पूर्णिया एवं किशनगंज में धूमधाम से बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा किया गया। बाल गृह एवं बालिका गृह में आवासीय बच्चें एवं बच्चियों के द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर काफी उत्साहित देखा गया। बाल गृह में आवासीय बच्चों के द्वारा बाल गृह परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित कर बड़े ही धूमधाम से पूजन उत्सव किया गया।गृह के कर्मचारी एवं आवासीय बच्चों ने पूजन स्थल पर बेहतरीन तरीके से सजाया गया। गृह को आधुनिक विद्युत बल्ब से भी सजाया गया। बाल गृह कटिहार के प्रभारी अधीक्षक चंदन पाठक ने बताया कि बाल गृह में आवासीय बच्चों के लिए सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा पूजन पाठ कार्यक्रम का संचालन कराया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों को विशेष भोजन में खीर, पूडी़, हलवा, मिठाई खिलाया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा ने बताया कि बाल गृह कटिहार, विशिष्ट दत्तक ग्रहण कटिहार, बालिका गृह पूर्णिया, बालिका गृह किशनगंज में आवासीय बच्चे -बच्चियों के द्वारा सरस्वती पूजा किया गया। सरस्वती पूजन के क्रम में गृह में आवासीय बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना भी किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद का भी वितरण किया गया। पूजा के अवसर पर सभी गृह में आवासीय बच्चों एवं बच्चियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। संध्या में आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सरस्वती पूजा में बाल गृह,बालिका गृह में आवासीय बच्चे काफी उत्साहित होकर यह त्यौहार मनाया। सरस्वती पूजन समारोह को संपादित करने में कटिहार बाल गृह के प्रभारी चंदन पाठक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक प्रियंका कुमारी, पूर्णिया बालिका गृह के अधीक्षिका तनुजा झा एवं किशनगंज बालिका गृह की अधीक्षिका मुर्शीदा प्रवीण के अलावे सभी कर्मचारी का सहयोग सराहनीय रहा।