ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नहीं मिली एंबुलेंस, जान बचाने के लिए हाथ ठेले पर पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा सात साल का बेटा

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्वास्थय विभाग की अव्यवस्था की एक और झलक देखने को मिल रही है। दरअसल, यहां एंबुलेंस की सुविधा न होने के कारण एक सात साल का बेटा अपने पिता को गंभीर हालत में हाथ ठेले से अस्पताल ले जाने को मजबूर हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। एडीएम डीपी वर्मन ने वीडियो देखने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

घर से तीन किमी दूर था अस्पताल

शुक्रवार की दोपहर दीनदयाल शाह के पैर में अचानक तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना जरूरी हो गया। जब उन्होंने एंबुलेंस की सुविधा लेनी चाही तो किसी कारणवश उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद मरीज के सात साल के बेटे ने उनको हाथ ठेले पर लिटाया और अपनी मां के साथ अस्पताल ले गया। बताया जा रहा है कि उनके घर से अस्पताल तीन किलो मीटर दूर था।

वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों से की बातचीत

अस्पताल पहुंचने के बाद एडीएम के आदेश पर सीएमएचओ ने सिविल सर्जन को मामले के जांच के निर्देश दिए। आनन-फानन में बारीकी से जांच की गई तो पता लगा कि स्वजन जल्दबाजी में मरीज को जिला अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने एंबुलेंस से संपर्क करने की कोशिश ही नहीं की थी। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मरीज के परिजनों से बातचीत की और उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान उनका फोन भी चेक किया गया जिसमें पता लगा कि उन्होंने एंबुलेंस से संपर्क करने की कोशिश ही नहीं की थी।

दरअसल, इनके घर में खुद का हाथ ठेला है, ऐसे में वह इलाज कराने के लिए आसानी से जिला अस्पताल पहुंच गए। मरीज का पहले से ही इलाज चल रहा है। हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.