ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टक्कर की घटना में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

घायल का पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

कटिहार। सोनैली- पूर्णिया स्टेट हाइवे पथ पर कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचखाली बारी के पुल के समीप सुबह करीब 08 बजे एक बाइक चालक की अशोक कुमार मेहता के ट्रेक्टर से टक्कर हो गई।टक्कर की घटना में बाइक चालक 25 वर्षिय युवक सागरथ पंचायत निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। युवक बगल के होने के नाते तुरंत ही पहचान में आ गए ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार चिकित्सक विजय कुमार द्वारा किए जाने के उपरांत सघन उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया परंतु परिजनों द्वारा घायल को पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवक कुमहड़ी बाजार के बमबम राय के खाद दुकान में दुकानदारी चलाने का काम करता था।दुकानदार बमबम कुमार राय ने बताया युवक दुकान पर ड्यूटी करने को आ रहा था और कोचखाली बाड़ी पुल के समीप बगल से जा रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। ट्रैक्टर मालिक की पहचान मोहम्मद पुर पंचायत निवासी अशोक कुमार मेहता के रूप में की गई है ट्रैक्टर मालिक से संपर्क साध कर युवा को बचाने को लेकर प्रयास जारी है । थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया घटना की जानकारी नहीं मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.