ग्रामीण क्षेत्रों में जल की समस्या का समाधान अतिशीघ्र किया जाय
जहानाबाद। भारत सरकार के केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर जहानाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में जल की समस्या पर बात रखी गई। बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के सौतेला व्यवहार किया जा रहा है इस पर भाजपा सेवक दीपक कुमार गुप्ता ने माननीय पंचायती राज मंत्री से मिलकर के जहानाबाद जिला के ग्रामीण क्षेत्रों का जहां पर तालाब और कुआँ एवं जल जमाव क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण कर देने से काफी जल की समस्या उत्पन्न हो रही है। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार न हो। इस पर जांच कर जिला का ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा द्वारा उसको उड़ाही कराया जाये एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाए। इसी बात को रखते हुए दीपक कुमार गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री से चर्चा की और उन्हें लिखित आवेदन देकर के जहानाबाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की ओर ध्यान आकर्षित करवाया।