ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेघालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बयान, भाजपा में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं 

शिलांग । मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने से पहले राज्य में सियासी गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने एक बयान देकर राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। मावरी ने चौंकाने वाला बयान देकर कहा कि भाजपा में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं है।एक साझात्कार में मावरी ने कहा कि भाजपा में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे खुद बीफ खाते हैं और इससे किसी को कोई समस्या नहीं है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी किसी जाति, पंथ या धर्म के बारे में नहीं सोचती, हम जो चाहें खा सकते हैं, यह हमारी खाने की आदतों में शामिल है। किसी राजनीतिक दल को इससे समस्या क्यों होनी चाहिए? यह पूछने पर कि हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है। इस पर उन्होंने कहा कि वे अपनी भोजन की आदतों का पालन करते हैं और इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है, इस लेकर हमें कोई निर्देश नहीं मिला है।
मावरी ने कहा कि मेघालय में हर कोई बीफ खाता है, राज्य में इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं मावरी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्हें उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं मावरी ने कहा कि आगामी चुनावों में उनकी पार्टी कम से कम 34 सीटें जीतेगी। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी 2023 को 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं और परिणाम 2 मार्च को आने हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.