ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में जल्दी ही आत्मनिर्भरता हासिल कर लेगा भारत : मोदी 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा हरित विकास की दिशा में कई निर्णय लिए गए हैं, जिनमें इथेनॉल सम्मिश्रण, पीएम कुसुम योजना, सौर विनिर्माण को प्रोत्साहित करना, रूफटॉप सौर योजना, कोयला गैसीकरण, ईवी बैटरी भंडारण शामिल हैं।
पीएम मोदी ने कहा ग्रीन ग्रोथ को लेकर इस साल के बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, वे एक तरह से हमारी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव का पत्थर हैं। 2014 के बाद से भारत नवीकरणीय क्षमता वृद्धि में सबसे तेज रहा है। वहीं केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे के एक ट्वीट का जवाब जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फेम-2 योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए 22.9 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होने के साथ-साथ 33.9 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड में भी कमी आई है।
प्रधानमंत्री ने कहा हमारी सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हरित वृद्धि पर वेबिनार में छह सत्र होंगे, जिसमें हरित वृद्धि के ऊर्जा और गैर-ऊर्जा, दोनों घटकों को शामिल किया जाएगा। हरित विकास केंद्रीय बजट 2023-24 की सात शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है, जिसका उद्देश्य देश के हरित औद्योगिक और आर्थिक बदलाव, पर्यावरण के अनुकूल कृषि और टिकाऊ ऊर्जा की शुरुआत करना है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.