नारायण नर्सिंग कॉलेज में केंसर जागरूकता हेतु
नुक्कड़ नाटक,पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली का आयोजन
सासाराम गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक चलने वाले जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संचालन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा एवं नर्सिंग कॉलेज की डीन भाग्यलक्ष्मी ने पूरी टीम की सराहना की है। डॉक्टर एम एल वर्मा ने कहा कि नारायण नर्सिंग कॉलेज की मेडिकल सर्जिकल विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायो में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में सुश्री निक्की मींज्, एलिजाबेथ, मंगलम, सौम्या, नेहा एवं मिस्टर अनुपम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके साथ ही टाटा मेमोरियल सेंटर की चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका सिंह एवं उनके साथ आई स्टाफ नर्सों की टीम ने भी कैंसर से संबंधित वर्कशॉप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्रों के द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन एवम् जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा रंगोली का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कैंसर से बचाव से संबंधित कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ जिसमें डॉ मोनिका सिंह और टाटा मेमोरियल सेंटर की बीएससी नर्सिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।