ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 58000 और निफ्टी 17500 के नीचे

शेयर बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 स्टॉक्स पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95.15 अंकों की गिरावट के साथ 58,549.67 के स्तर पर खुला तो निफ्टी ने 17,590.20 के स्तर से आज दिन के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही निफ्टी गिरकर 17516 पर था तो सेंसेक्स 58,638.92 के स्तर पर। सरकारी प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा और बाजार सोमवार को बंद रहेंगे। गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक ने यह घोषणा की है।

11:37 बजे: सेंसेक्स में अब गिरावट बढ़कर 624 अंकों की हो गई है। सेंसेक्स अब 58020 पर आ गया है। एक समय यह 57,953.89 पर था। वहीं, निफ्टी भी 43.90 अंक नीचे 17,516.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज यह भी दिन निम्नतम स्तर 17462 पर आ गया था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,444.59 अंक या 2.52 प्रतिशत के लाभ में रहा।  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के मार्केट कैप में गिरावट आई।  एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 2,870.45 करोड़ रुपये घटकर 4,53,231.97 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 2,396.57 करोड़ रुपये घटकर 15,77,382.90 करोड़ रुपये पर आ गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.