ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे की शादी में समधी ने गले लगाकर किया स्वागत, कई नेता विवाह में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का विवाह नए रायपुर के एक रिसॉर्ट में धूमधाम से हुआ। बारात में सीएम बघेल ने अपने समधियों के साथ ठुमके लगाए। वे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ भी नाचे। कई अन्य नेताओं के साथ भी थिरके। सीएम पुत्र चैतन्य बघेल के विवाह समारोह में कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। रविवार को तय मुहूर्त के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद बारात निकली। दूल्हा चैतन्य दूधिया रंग की शेरवानी और कलंगीदार साफे में घोड़े पर सवार हुआ। इसके बाद सीएम बघेल व उनके मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य बाराती के रूप में नाचते-गाते रिसॉर्ट के दूसरे हिस्से में दुल्हन पक्ष के पांडाल में बारात लेकर पहुंचे। सीएम बघेल सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफा पहने थे।

अब शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें बारात से लेकर शादी व स्वागत समारोह के दृश्य हैं। बेटे की बारात लेकर जैसे ही सीएम पहुंचे उनके समधी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। शादी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के छग प्रभारी पी.एल. पुनिया समेत कई नेताओं शिरकत की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.