होली पर्व को लेकर शकूराबाद थाना परिसर में किया गया शान्ति समिति की बैठक
जहानाबाद। शकूराबाद थाना परिसर में अंचल अधिकारी रतनी फरीदपुर तथा थाना अध्यक्ष ने स॑युक्त रुप से ग्रामीणो के साथ शान्ति समिति की बैठक की। इस बैठक में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि होली का पर्व शा॑ती पूर्ण ढंग से आपलोग आपसी भाईचारा तथा मिल्लत के साथ मनायें। होली का पर्व र॑गो का त्योहार है। इस त्योहार में आपसी भाईचारा के वातावरण में मिलजुलकर मनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगें। कही कोई किसी तरह का विवाद करता हो आप सभी तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई किया जायेगा। वही थाना अध्यक्ष ने लोगो से कहा कि कही भी शराब की बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल सूचित स्थानीय थाना को करें। वैसे उपद्रवियों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगाह रखी जा रही है। बिहार में शराबब॑दी के बावजूद यदि शराब सेवन करते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती के द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। अंचल अधिकारी श्रीमती कौशल्या कुमारी, मुखिया,सरप॑च के साथ साथ सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।