ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 बर्फीली वादियों में मौनी रॉय पति सूरज संग कश्मीर में मना रही हनीमून

मौनी रॉय और उनके बिजनेस मैन पति सूरज नांबियार कश्मीर की बर्फीली वादियों में अपने हनीमून का मजा ले रहे हैं। दोनों अभी कुछ ही समय पहले शादी के बंधन में बंधे हैं। यह कपल आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। मौनी ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मौनी रॉय ने अपने इस हनीमून की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “वर्तमान में सनमूनिंग…!” उन्होंने इस पोस्ट में अपने पति सूरज के नाम का इंग्लिश मीनिंग बताया है। तस्वीरों में मौनी को बेज रंग के स्वेटर में और सूरज को रंगीन स्वेटर में देखा जा सकता है। यह कपल इस समय कश्मीर की पहाड़ियों में बर्फीले माहौल का मजा ले रहा है। एक तस्वीर में मौनी काले रंग की जैकेट में दिखीं।

मौनी की यह तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं, उनकी इन तस्वीरों पर अभिनेत्री के दोस्त और फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। उनके दोस्त मीत ब्रदर्स के मनमीत सिंह ने पोस्ट पर कमेंट किया,”फाइनली।” वहीं आशका गोराडिया और आमिर अली ने इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी से कमेंट किया। अभिनेता ओंकार कपूर ने लिखा, “हमिनास्तु हमिनास्तु। अभिनेत्री ने कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके कॉटेज से सफेद बर्फ से ढके पहाड़ दिख रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.