ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कौन हैं सुभावती शुक्ला, जिन्हें सपा ने गोरखपुर में योगी के खिलाफ उतारा, जानें क्या है रणनीति

गोरखपुर  समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टेंशन बढ़ाने के लिए भगवा कैंप के ही पुराने योद्धा के परिवार को मैदान में उतार दिया है। सपा ने बीजेपी के पूर्व नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी सुभावती को टिकट दिया है। हाल ही में सुभावती अपने बेटे के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं।

समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के दिग्गज नेता और कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले उपेंद्र शुक्ला की पत्नी को उतारकर एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। सपा ने पहले बीजेपी के मौजूदा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पर डोरे डाले थे, जिनका टिकट काटकर गोरखपुर शहर सीट योगी को उतारा गया है।

गोरखपुर में लंबे समय तक बीजेपी के नेता रहे उपेंद्र शुक्ला को 2018 में बीजेपी ने गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। तब समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार रहे प्रवीण निषाद (निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद के पुत्र और वर्तमान में संतकबीरनगर से भाजपा के सांसद) ने उन्‍हें हरा दिया था। 2019 में भाजपा ने उपेन्‍द्र शुक्‍ल की जगह भोजपुरी फिल्‍म स्‍टार रविकिशन शुक्‍ल को मैदान में उतारा था। उनके परिवार का आरोप है कि लंबे समय तक उपेंद्र ने जिस पार्टी की सेवा की उसके नेता अब उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।

वैसे तो भगवा का गढ़ रहे गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ की जीत आसान माना जा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को टिकट देकर लड़ाई को कुछ दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.