ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुछ मिनटों में बिक गए भारत पाकिस्तान मैच के टिकट, 23 अक्‍टूबर को होगा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। जब भी ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तब करोड़ों लोग सारे काम छोड़कर टीवी से चिपक जाते हैं। हर बार भारत और पाकिस्तान के मैच के टेलीकॉस्ट के दौरान टीआरपी के नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं। इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के टिकट भी हर बार चंद मिनटों में बिक जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। 23 अक्तूबर 2022 को भारत और पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के मैच में भिड़ेंगी। इस मैच के टिकट जैसे ही आम जनता के लिए उपलब्ध हुए, वैसे ही पूरे टिकट बिक गए। चंद मिनटों के अंदर सभी टिकट बिक चुके थे और अब बाकी फैंस को अपने घर में टीवी में ही यह मैच देखना होगा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकट इतनी जल्दी बिके हों। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत का शेड्यूल

1. पहला मैच- भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्तूबर, मेलबर्न
2. दूसरा मैच- भारत बनाम ग्रुप ए की उपविजेता, 27 अक्तूबर, सिडनी
3. तीसरा मैच- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 30 अक्तूबर, पर्थ
4. चौथा मैच- भारत बनाम बांग्लादेश, दो नवंबर, एडिलेड
5. पांचवां मैच- भारत बनाम ग्रुप बी की विजेता, मेलबर्न

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.