ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दरिगांव में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, धौडाढ़ में मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार

दरिगांव। ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में जा रहे एक अपराधी को हथियार के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपित अकलेश कुमार के पास से एक देशी कट्टा, एक मोबाइल के साथ उसकी बाइक जब्त की गई है। साथ ही सोलह सौ रूपये नगद बरामद किया गया है। उधर, धौडाढ ओपी थाना की पुलिस ने धनकाढ़ा गांव से मारपीट के आरोपित राजवंश राम को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धनकाढ़ा गांव में 20 दिसंबर 2021 को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुआ था, जिसमें दूसरे पक्षों के द्वारा एक पक्ष के लोगों को लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस संबंध में वादी ने उसी दिन थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उक्त मामले में आरोपित राजवंश राम को गिरफ्तार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.