ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टू-व्हीलर्स से होगी बैटरी स्वैपिंग की शुरुआत, हर 1 किलोमीटर पर होगा एक स्टेशन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बैटरी स्वैपिंग यानी बैटरी अदला-बदली नीति लाने की घोषणा की है। देश में बैटरी स्वैपिंग की शुरुआत टू-व्हीलर्स से होगी। ऑटो एक्सपर्ट का कहना है कि बड़ी कार कंपनियां अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी साझा करने से बचती हैं। बैटरी स्वैपिंग नीति लागू होने से देश में बैटरी स्टैंडराइजेशन शुरू होगा यानी सभी गाड़ियों में एक ही आकार और क्षमता वाली बैटरियां लगाई जाएंगी। अन्य विशेषज्ञों के मुताबिक, देश में बैटरी स्वैपिंग के लिए ताइवान का मॉडल अपनाया जा सकता है। ताइवानी कंपनी गोगोरो ने कई देशों में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

बैटरी स्वैपिंग से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा भारत में हीरो मोटोकॉर्प के साथ गोगोरो ने टाई अप किया है। हीरो इलेक्ट्रिक के एमडी नवीन मुंजाल कहते हैं, बैटरी स्वैपिंग और बैटरी स्टैंडराइजेशन की सरकारी पहल से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। ग्राहकों को लंबी दूरी तय करने में आसानी होगी। देश में बैटरी स्वैपिंग का पहले से बिजनेस कर रही कंपनी बाउंस इनफिनिटी के सीईओ विवेकानंद हाल्लेकेरे ने कहा कि उनकी कंपनी सालभर में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 30 शहरों में एक किमी के दायरे में स्वैपिंग स्टेशन लगाएगी।
एक पॉड या एटीएम जैसी ऑटोमेटेड यूनिट होगी, जिसमें छह चार्ज बैटरियां रखी होंगी। उन्हें किसी स्टोर से अटैच किया जाएगा या स्वतंत्र रूप से स्थापित किया जाएगा। ये 24 घंटे खुले रहेंगे। बैटरी स्वैपिंग के लिए एक मासिक सदस्यता शुल्क होगा जो लगभग 650-700 मासिक होगा। इसके अलावा हर बार चार्ज बैटरी लेने पर 35 रुपए देने होंगे। फुल चार्ज बैटरी से औसतन 60-70 किमी तक का एवरेज मिलता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.