ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव से तीन दिन पहले लापता 15 वर्षीय किशोर का शव एकड़ेरवा गांव के बगहा सैदा चंवर स्थित तालाब से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

बताया जाता है की एकडेरवा गांव निवासी शंभू सिंह के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रविवार को दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर अपने घर से खेलने के लिए निकला। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद वह अचानक लापता हो गया। बाद में किशोर के स्वजन ने काफी खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर का सुराग नहीं मिला।

तालाब में शव मिलने से सनसनी

इसके बाद पिता शंभू सिंह ने थावे थाने में आवेदन देकर बच्चे की तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई। इसी बीच मंगलबार की सुबह एकड़ेरवा गांव के बगहा सैदा चंवर में स्थित तालाब के किनारे किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लिया।

किशोर के गले पर मिले निशान

मौत का कारण पता लगाने के लिए किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे की गर्दन में गला दबाकर हत्या करने की निशान मिले है। मृत किशोर की मां छोटी देवी ने बताया की उनका पुत्र शिवम कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडेरवा में वर्ग पांच का छात्र था।

तालाब से शव बरामद होने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस हत्या व अन्य बिंदू पर जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.