ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीबी जागरूकता रैली को सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

-एनएम सभागार में एक सभा में बदल गयी

कटिहार। सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ पांडे ने जिला स्वास्थ समिति यक्ष्मा एवं वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स कटिहार के द्वारा आयोजित टीबी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर डॉक्टर जयप्रकाश सिंह,डॉक्टर अशरफ रिजवी सहित वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के सभी कर्मी के साथ-साथ एएनएम स्कूल की प्रशिक्षु एएनएम उपस्थित रहे। टीबी जागरूकता रैली सदर अस्पताल शहिद चौक बिनोदपुर कालीबाडी़ होते हुए एनएम सभागार में एक सभा में बदल गई। डॉक्टर अशरफ रिजवी ने सभा को संबोधित करते हुई कहा कि 24 मार्च को वर्ल्‍ड टीबी डे मनाया जाता है।टीबी की बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु की वजह से होती है।इसे क्षयरोग भी कहा जाता है।भारत में हर साल टीबी के लाखों मरीज सामने आते हैं। टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन लाइलाज नहीं है। समय रहते इस बीमारी का इलाज करवा लिया जाए तो इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।हर साल टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए 24 मार्च को विश्‍व क्षय दिवस मनाया जाता है। विश्‍व तपेदिक दिवस भी कहा जाता है।2 सप्ताह से अधिक की खांसी बलगम के साथ खून आना वजन कम होना, कपकापी के साथ बुखार लगना यह सब टीवी का लक्षण है। यह सब लक्षण पाए जाने पर मरीज को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में या अपने नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के कमलेश कुमार साहू ने कहा कि कटिहार कटिहार जिले में मार्च 2022 से अभी तक कुल 5604 रोगियों को चिन्हित किया गया है। जिसमें से 2516 रोगी अपना दवा खाकर पूरी तरह से कंप्लीट हो गए हैं। और 177 रोगियों का मृत्यु हो गया तथा 158 रोगियों ने दवा खाने से मना कर दिया। इस दौरान 35 एमडीआर के भी मरीज चिन्हित किए गए हैं।सभी निजी चिकित्सकों के यहां भी टीवी की दवा मुफ्त दी जा रही है। कोई भी परेशानी या टीवी का लक्षण हो तो आप अपने निजी चिकित्सक के यहां भी टीवी का इलाज करवा सकते हैं। उनके यहां भी इलाज करवाने पर 500 प्रति माह पोषण के लिए दिया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मौजूद एचआईवी के डीपीएम सौनीक ने भी 3 मरीजों को निश्चय मित्र योजना के तहत गोद लेकर उनको पोषण योजना का लाभ दिया गया।
डॉक्टर अशरफ रिज़वी, कमलेश कुमार साहु, अर्जून कुमार, रजनी कुमारी, एमडी शब्बीर आलम, नीरज कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, मनीष कुमार, योगेंद्र प्रसाद पाल, संजय कुमार, प्रकाश चंद्र चौधरी, चंदा रानी, सचिन कुमार, मनोज कुमार
मंडल कारा में यक्ष्मा दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम में विपिन कुमार जेल अधीक्षक, मोहम्मद सरवर इमाम खां, उपाधीक्षक संजय कुमार, उपाध्यक्ष डॉ धीरज कुमार, डॉ विनीता कुमारी, दीपक कुमार ड्रेसर रोशन कुमार कंपाउंडर, विनय कुमार, कंपाउंडर डॉक्टर, अशरफ रिजवी, कमलेश कुमार साहू, संजय कुमार, योगेंद्र प्रसाद पाल सहित सभी यक्ष्मा कर्मी ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.