ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने परावन पंचायत का औचक निरीक्षण किया।

जहानाबाद ! जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने घोषी प्रखंड के परावन पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अपराह्न 01:00 बजे तक प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोषी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, घोषी अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण करते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी द्वारा उ.वि.परावन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति काफी कम पाई गई तथा कुछ छात्र पोशाक में नहीं थे। उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि छात्रों की उपस्थिति बढाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें तथा छात्रों का पोशाक में शत प्रतिशत आना सुनिश्चित करायें। विद्यालय के शौचालय में ताला बंद पाया गया, जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि विद्यालय अवधि में सभी विद्यालयों में शौचालय खुला रहे तथा स्वच्छ रहे ताकि छात्र उसका उपयोग कर सकें। निरीक्षण के दौरान परावन स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता निरंजन कुमार का दुकान बंद पाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में परावन के वार्ड नंबर 14 नल जल योजना का निरीक्षण में कुछ घरों में जलापूर्ति की समस्या पायी गयी, कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी को निदेश दिया गया कि उक्त वार्ड में सर्वे करा कर जिन घरों में समस्या है, उसका निदान शीघ्र कर जल की समस्या को दूर करें। इसके साथ ही जहांं-जहां पानी का लिकेज है। उसको ठीक करायें तथा जो व्यक्ति नल जल के पानी को पटवन में उपयोग कर रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई करें, किसी भी परिस्थिति में पानी की बर्बादी न हो सुनिश्चित करेगे। पंचायत में जितने भी ख़राब चापाकल हैं, उसे ठीक कराया जाये।
जिलाधिकारी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र, परावन का भी निरीक्षण किया जहाँ ए.एन.एम सुनीला कुमारी अनुपस्थित पायी गई। इनके कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र का रख-रखाव काफी खराब पाया गया, स्वास्थ्य केन्द्र पर ओ.आर.एस उपलब्ध नहीं था। जिसके लिए सिविल सर्जन एवं सभी एम.ओ.आई.एस. को निदेश दिया गया कि गर्मी/लू के दृष्टिगत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओ.आर.एस. निश्चित रुप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.