ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में 2024 तक, सभी गाँव में सड़क पक्की :- श्रवण कुमार

बिहार ।  सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 तक बिहार के सभी गाँव मे पक्की सड़क बन जायेगा बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है ये सब सम्भव हुआ है बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और मेहनत का नतीजा है जो बिहार में विकास का कार्य हुआ है उसका जोड़ा देश का कोई राज्य नही लगा सकता है बिहार का विकास का मॉडल का दूसरे राज्य अनुकरण कर रहे है ये बाते मंत्री श्रवण कुमार ने नूरसराय के ककड़िया गाँव मे व गनपुर गाँव में व मेयार गाँव मे लगभग एक करोड़ की लागत से शिलान्यास व उदघाटन किया उन्होंने कहा इस सड़क का निर्माण हो जाने से किसानों को काफी सुविधा होगी दर्जनों गाँव के मिसानो को इसका लाभ होगा वही उन्होंने कहा आज देश मे आजादी के बाद मंहगाई चरम पर है गैस का दाम जो 2014 में चार सौ बीस रुपया था आज वही गैस सिलेंडर बारह सौ रुपया से ज्यादा में मिल रहा देश की आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है किसानों को आगे बढ़ाने के लिए बिजली की मुक्कमल व्यवस्था ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके किसानों को सरकार नब्बे प्रतिशत अनुदान पर बिजली दे रही है इसका फायदा किसानों को फसल उत्पादन में बढ़ोतरी हुआ है ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा की घटना को दुखद बताया और इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए पूरी तरह से प्रयास कर रहें है। आपस में सौहार्द बना रहे, सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ कमी के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है जिसकी जांच की जाए। जिलेवासियों से अपील किया कि यह शहर बाबा मणिराम और बाबा मखदुम साहेब की रही है। यहां की गंगा जमुनी तहजीब रही है। लोगों को आपसी एकता और मिल्लत से रहना चाहिये। उन्होने कहा कि शहर में जो तनाव है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा हे। लोगों से बातचीत की जा रही है। इस प्रकार की घटना नहीं हो इसके लिए लोगों को समझाया भी जा रहा है। उन्होने लोगों से अपील करते हुये कहा कि शांति, सद्भाव और मिल्लत से समाज चलता है। शांति हीं एक मात्र रास्ता है। कोई भी वारदात होती है उससे सभी जाति, धर्म के लोगों को नुकसान है। उन्होने कहा कि इस प्रकार की जो धटना धटी है वह जांच का विषय है। मंत्री श्रवण कुमार ने अपील करते हुये कहा कि जिलेवासियों को अफवाहों से बचना चाहिये नालंदा विश्व को शांति का संदेश देने वाली धरती रही है । अशांति और उपद्रवियों पर कानून सख्त कारवाई करेगी।वही इस अवसर पर साँसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है केन्द्र की मोदी सरकार विपक्षी नेता को सी बी आई आई डी आदि जांच एजेंसियों से परेशान करवा रही है कोंग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जो हुआ गलत हुआ है इस अवसर पर जदयू के वरिष्ट नेता राजेन्द्र प्रसाद जदयू के प्रवक्ता डा धनजय देव प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष सोनी लाल प्रखण्ड प्रमुख रेखा देवी पूर्व प्रमुख राकेश कुमार शैलेन्द्र गराई मंजर इमाम ज़ीशान मालिक शैलेन्द्र गराई मो सिमरन विक्की कुमार भोला चौधरी डॉ सुनील दत्त बंटी यादव नवीन कुमार जनार्दन चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.