ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीबी मुक्त पंचायत की लोगों ने ली शपथ

टीबी पर आम सभा का हुआ आयोजन

समय पर टीबी की स्क्रीनिंग है जरुरी

सीतामढ़ी। प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लगमा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार द्वारा शनिवार को आम सभा का आयोजन पंचायत भवन लगमा, डुमरा में किया गया। इस आम सभा का उद्देश्य प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जनजागरूकता फैलाना तथा लोगों को टीबी सम्बंधित जानकारी देना है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार द्वारा आम लोगों को टीबी मुक्त लगमा पंचायत बनाने के लिए सहयोग देने के लिए सपथ दिलाया गया। सबके सहयोग से ही अपने क्षेत्र को सबसे पहले टीबी मुक्त कराना ही प्रणव कुमार, सीएचओ का लक्ष्य है। टीबी सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रणव कुमार ने बताया कि टीबी से मुक्ति पाने का बस एक ही रास्ता है समय पर स्क्रीनिंग कर उपचार किया जाए तो टीबी ठीक हो सकता है और ईलाज के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही निश्चय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के मध्यम से प्रतेक माह 500 रूपया भी दिया जाता है इसके लिए मरीज को अपना आधार कार्ड तथा बैंक खाते डीटेल कार्यालय में जमा कराना होता है। और साथ ही साथ उनके उपचार में सहयोग प्रदान करने वाले को भी ईलाज पुरा होने पर तथा किसी नए रोगी की खोज करने पर भी 500 रुपया डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। सीतामढ़ी जिला के सीडीओ डॉ मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में काफ़ी तेज़ी से कार्य किया जा रहा है जिसमे सभी कर्मी दिन रात अपनी सेवा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार के द्वारा भी टीबी के रोकथाम के लिए समय समय पर सभी कर्मियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट लिया जाता रहा है और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है। आज के आम सभा में ग्राम पंचायत राज लगमा के मुखिया मौसमी रानी तथा उनके पति आलोक कुमार एवम लगमा पंचायत के वॉर्ड मेंबर्स, आशा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.