ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाबोधि मंदिर के नजदीक सब्जी मंडी में आग लगने से 120 से अधिक दुकानें जली

गया। जिले के महाबोधि मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित वर्मा मोड के समीप फल एवं सब्जी मंडी में एक-एक करके कई सिलेंडर फटने से वहां जबरदस्त आग लग गई जिस से वहां हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से बोधगया सब्जी मार्केट के तकरीबन 120 से अधिक दुकाने चपेट में आ गई है और पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गई।बताया जाता है कि सब्जी मंडी के पीछे कचरे के ढेर में आग लगी हुई थी और यह आग फैलते फैलते सब्जी मंडी के अंदर पहुंच गई और आस पास रखें सिलेंडर इसके चपेट में आ गये। कहा जा रहा है यहां पर कुछ फास्ट-फूड के भी दुकान थे जिनके दुकानों में सिलेंडर रखी हुई थी. सिलेंडर फटने के कारण इतनी बड़ी घटना हुई।आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस घटना में लाखों के संपत्ति के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है इस फल मार्केट में कुछ विदेशियों के द्वारा भी सब्जी और फल की दुकानें लगाई जाती है. आग की लपटे इतनी तेज थी की बांस के बने सब्जी मार्केट के दुकान एक एक कर जल गई और राख बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर इंद्रवीर कुमार घटना स्थल पर मैजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.