ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निजी चिकित्सकों के पेशेंट वेटिंग रूम में लगेगा चमकी को धमकी का पोस्टर

आईएमए ने लिया फैसला
17 अप्रैल से हर घर होगा हैंडबिल का वितरण

मुजफ्फरपुर। चमकी के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग लगातार नए प्रयोग कर रहा है। जिला भीबीडीसी विभाग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तहत आने वाले निजी चिकित्सकों के पेशेंट वेटिंग रूम में चमकी को धमकी के पोस्टर लगाएगा। इस संबंध में जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुजफ्फरपुर चैप्टर के सचिव ने मैसेज के माध्यम से अपने सभी निजी चिकित्सकों को चमकी पर अपने क्लीनिक में जागरूक करने को कहा है। इसके तहत उन्हें राज्य से प्राप्त बैनर निजी चिकित्सकों को दिए जाएगें। बैनर में निशुल्क एंबुलेंस सेवा 102 और टोल फ्री नंबर 104 का भी जिक्र के साथ चमकी की तीन धमकियां खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ के बारे में अंकित होगा। वहीं डॉ सतीश ने कहा कि 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक एईएस प्रभावित क्षेत्रों में हैंडबिल का वितरण किया जाएगा। वितरण के साथ ही आशा के द्वारा उसमें लिखे गए संदेशों को पढ़कर भी सुनाया जाएगा। इसके बाद ही आशा गृहस्वामी से अपने रजिस्टर पर दस्तखत कराएगी। आशा को प्रतिदिन किए गए कार्य का व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो भी भेजना होगा। निर्देश के अनुसार कार्य नहीं करने पर आशा के विरूद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम तथा आशा फैसिलिटेटर आशा के हैंडबिल के कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगी। वहीं डॉ सतीश ने कहा कि चमकी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव में चौपाल का आयोजन हो रहा है। चौपाल का मुख्य मकसद वैसे अभिभावकों को चमकी के प्रति संजीदा करना है जिनके बच्चे एईएस के ग्रुप में आते हैं। चौपाल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम सभी अपना शत प्रतिशत योगदान दे रहे हैं। इसके अलावे कालाजार के लिए हो रहे छिड़काव के दौरान भी चमकी पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.