ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सदियों से लग रहे मलमास मेला को अबतक नहीं मिली राष्ट्रीय पहचान

मलमास मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

पीएम को भेजेंगे लाख पोस्टकार्ड

मुख्यमंत्री से इस बाबत मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बिहारशरीफ। पंच पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सुविख्यात राजगीर में हजारों साल से लग रहे मलमास मेला को राष्ट्रीय मलमास मेला का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपने से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक लाख एक पोस्टकार्ड भेजने की तैयारी है। मेला के दौरान पहले की तरह नाट्य संस्कृति को फिर से लौटने का प्रस्ताव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा लिया गया है। न्यास अध्यक्ष नीरज कुमार ने यह जानकारी देते हुए यहां कहा कि देश और दुनिया में केवल राजगीर ही सभी धर्मों का संगम की आदि भूमि है। यह साम्प्रदायिक सौहार्द की प्रेरणा भूमि है। मलमास मेला देश और दुनिया का एकलौता मेला है, जहां मेला अवधि में तैतिस कोटि देवी देवता एक महीने तक प्रवास करते हैं। प्रयाग, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार जैसे विशाल मेला का आयोजन सदियों से अध्यात्मिक शहर राजगीर में किया जाता है। लेकिन सरकारी उपेक्षा के कारण इसकी राष्ट्रीय पहचान अबतक नहीं बन सकी है।
उन्होंने कहा कि राजगीर के मलमास मेला को राष्ट्रीय पहचान और दर्जा दिलाने के लिए हर संभव किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मलमास मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किया गया है। इसकी खुशी सनातन संस्कृति प्रेमियों में है। लेकिन केन्द्रीय सरकार द्वारा अबतक इसे राष्ट्रीय मेला का पहचान नहीं दिया गया है। नीरज ने कहा कि मलमास मेला में जिला प्रशासन उन्हें नि:शुल्क भूमि और आरआईसीसी उपलब्ध कराये तो एक सौ एक साहित्यिक, सांस्कृतिक नाटकों का मंचन मुंबई के नामचीन रंगकर्मियों द्वारा कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेला की धूमिल हो रही संस्कृति और पहचान फिर से वापस लाने और इसकी राष्ट्रीय पहचान के लिए राष्ट्रीय मेला का दर्जा आवश्यक है। राष्ट्रीय मेला का दर्जा मिलने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा प्रयाग, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार की तरह सैंकड़ों करोड़ रुपये का आवंटन मिलने से न केवल मेला की व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि इसकी पहचान भी बदल जायेगी। प्रकृति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया नवेन्दू झा और नगर परिषद, राजगीर के वार्ड पार्षद श्रवण कुमार ने कहा कि राजगीर के ऐतिहासिक मलमास मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन तैयार कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञापन को सीएम नीतीश कुमार को सौंपा जायेगा। उनसे राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने के लिए केन्द्र सरकार को अनुशंसा भेजने के लिए अनुरोध किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.