ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कदवा में भीमराव अंबेडकर जयंती मनायी

कटिहार। जिले के कदवा प्रखंड में जदयू के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार दास, जदयू नेता सुनील कुमार मंडल, चंदन भगत, अंजार आलम आदि ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर हम लोगों को जलने की जरूरत है। पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार दास ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस अवसर पर जदयू के युवा नेता सुनील मंडल एवं चंदन भगत ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से कदवा प्रखंड में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। डॉक्टर अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर युवाओं को चलने की जरूरत है।जयंती के पूर्व संध्या पर प्रखंड के सभी पंचायत मे अध्यक्षों ने दीप उत्सव मनाया। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, चंदन कुमार भगतः अब्दुल रशीद, वासुदेव दास सुनील मंडल, मनोज भारती, प्रमोद मालाकार, अंजार आलम, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षया माला देवी, गौतम कुमार,सुनील कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.