ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो चुका है

नई दिल्ली । दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  सीबीआई के  समन मिलने के बाद खुद को ईमानदार आदमी बताया था, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। केजरीवाल के बयान को अनुराग ठाकुर ने उलटा चोर कोतवाल को डांटे का आदर्श उदाहरण बताया है। बता दें कि सीबीआई ने केजरीवाल को समन भेजकर शराब नीति मामले में रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र द्वारा सीबीआई के दुरुपयोग को  लेकर केजरीवाल के दावों को खारिज किया है। ठाकुर ने एक ट्वीट कर कहा, आप  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्हें सीबीआई को बताना चाहिए कि उन्होंने और उनके सहयोगियों ने शराब घोटाले से कितना पैसा बनाया। विडंबना है कि भ्रष्ट मंत्रियों की कैबिनेट का नेतृत्व करने वाले केजरीवाल खुद को भारत में अकेला ईमानदार आदमी कह रहे हैं। उलटा चोर कोतवाल को डांटे का आदर्श उदाहरण।
इससे पूर्व केजरीवाल ने आज कहा कि वह कल सीबीआई ऑफिस जाएंगे। उन्‍होंने कहा, अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट है तो इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है, लेकिन अगर बीजेपी ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तो सीबीआई निश्चित रूप से उनके निर्देशों का पालन करेगी। मनीष सिसोदिया को पिछले महीने दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस नीति को बाद में वापस ले लिया गया था।
भाजपा नेताओं ने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से इनकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल को सीबीआई से कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने में किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के आरोपों के बीच पीएम मोदी ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से कहा, देश आपके साथ है। कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र भाजपा के विरोधियों को परेशान करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.